✍️जूटमिल पुलिस की बड़ी सफलता चंद घण्टे में आरोपी को किया गिरफ्तार पढ़ें पूरी खबर ✍️ – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

✍️जूटमिल पुलिस की बड़ी सफलता चंद घण्टे में आरोपी को किया गिरफ्तार पढ़ें पूरी खबर ✍️

 

जुटमिल क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में अपराध दर्ज

 

आज दिनांक 05.06.2020 के सुबह पुलिस चौकी जुटमिल अन्तर्गत फुटहामुड़ा किराये के मकान में रहने वाले थाना यातायात में पदस्थ *आरक्षक कुलदीप रजक* की पत्नी की लाश कमरा अंदर मिलने की सूचना पर एडिशनल एसपी रायगढ़, सीएसपी रायगढ़, शहर के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी जुटमिल, फारेंसिंक टीम, डॉग स्काट के साथ मौके पर पहुंचे । मृतिका का शव कमरे अंदर दिवान पलंग के पास जमीन में रक्त से सना हुआ पड़ा था, उसके सिर पर चोट के निशान थे। पूछताछ पर मृतिका का पति आरक्षक कुलदीप रजक उसकी गैरहाजिरी में अज्ञात आरोपी द्वारा घटना कारित करना बता रहा था किन्तु घर आसपास के गवाहों एवं घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य कुछ और बंया कर रहे थे जिस पर आरक्षक कुलदीप रजक को संदेह में लेकर पूछताछ किया गया जिस पर उसने अपनी पत्नी की हत्या करना कबूल किया और बताया कि चार महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी । कुछ समय बाद से दोनों में झगड़ा होता था । आज सुबह विवाद होने पर कुलदीप ने उसकी पत्नी के सिर पर सिलबट्टे से वार कर हत्या कर दिया । पुलिस चौकी जुटमिल थाना कोतवाली में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button