Raigarh News:-Love Marriage के बाद युवती की संदिग्ध मौत मायके वाले बोले……

Raigarh News रायगढ़ जिले में एक शादीशुदा युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। उसने अपने पति से प्रेम विवाह किया था। मगर अब अचानक से उसकी जान चले गई है। युवती की मौत के बाद उसके मायके वालोंं ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उसके ससुराल में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पूष्पा सोनी(24) बैकुंठपुर इलाके में अपने पति रवि सोनी के साथ किराए के मकान में रहती थी। दोनों की 3 महीने की बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह गुरुवार शाम को पति-पत्नी खाना खाकर कमरे में सो गए थे। इस बीच सुबह 4.30 बजे के आस-पास पुष्पा की मौत हो गई है। घटना के बाद रवि उसे अस्पताल लेकर गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि ने अस्पताल में हार्ट अटैक से युवती की मौत होने की बात कही है।
Also raed RGHNEWS: दिन भर की बड़ी खबर पढ़ें एक ही क्लिक में…
उधर, इस घटना की जानकारी पूजा के मायके वालों को भी दी गई थी। जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंच गए। पता चला है कि दोनों ने 2 साल पहले ही घर से भागकर शादी की थी। पुष्पा के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। मगर वो भी बाद में मान गए थे।
Raigarh News पुष्पा के भाई उमेश प्रधान ने बताया कि मेरे बहन की हत्या की गई है, क्योंकि उसके ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। इस बात की जानकारी हमें खुद पुष्पा ने दी थी। परिजनों ने पूरे मामले में जांच की मांग की है। पुलिस को भी इस घटना के बारे में जानकारी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।