अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर समेत 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री पदक सम्मान – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर समेत 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री पदक सम्मान

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री पदक सम्मान से सम्मानित किया गया. पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर समेत सात अधिकारियों को सम्मानित किया.

सम्मान प्राप्त करने वालों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, निरीक्षक संतलाल आयाम, सहायक उपनिरीक्षक दीपक सिंह चौहान, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजीव कुमार शर्मा, उप निरीक्षक इंदिरा वैष्णव, सहायक उपनिरीक्षक इंदु शर्मा और बरमकेला के थाना प्रभारीन शामिल हैं.

यह सम्मान गंभीर और संवेदनशील अपराधों में बेस्ट इन्वेस्टिगेशन करने वाले अधिकारियों को दिया गया है. साथ ही बेस्ट थाना बरमकेला को बेस्ट पुलिस स्टेशन घोषित किया गया. भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ होम ने आदेश जारी किया है.

Related Articles

Back to top button