Chhattisgarh news: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की रेड, शराब घोटाला से मामले में जांच में जुटी टीम

Chhattisgarh news 3000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में आरोपी कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं. अबकी बार उनके धमतरी स्थित ठिकानों पर आठ सदस्यीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है. उनके घर के बाहर जहां बल तैनात है, वहीं अंदर टीम के सदस्य दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं. अर्थशास्त्र
यह भी पढ़ें : SBI ATM New Rule: SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 4 बार से ज्यादा पैसा निकालने पर लगेगा चार्ज; 1 अक्टूबर से होगा लागू
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीते मंगलवार को रायपुर केंद्रीय जेल से कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें रायपुर की धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने मंगलवार को उन्हें सात दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया था.
Chhattisgarh newsजांच एजेंसी का आरोप है कि शराब घोटाला, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों को ठिकाने लगाने में रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका थी. आरोप है कि उन्होंने घोटाले के पैसे को बड़ी संख्या में इधर से उधर किया गया था. ईडी अब इस मामले की जांच कर रही है कि पैसों को कहां भेजा गया था.



