छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

IGKV Paper Leak News: छत्तीसगढ़ के इस यूनिवर्सिटी में एग्जाम से पहले पेपर हुआ लीक, दो घंटे पहले सोशल मीडिया पर आया प्रश्नपत्र

IGKV Paper Leak News पेपर लीक होने के बाद केंद्र सरकार पेपर लीक को रोकने के लिए तमाम उपाय कर रही है, ताकि अभ्यर्थियों का भविष्य खराब ना हो। लेकिन दूसरी ओर लगातार पेपर लीक की खबरें सामने आ रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के नामी कृषि विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से पेपर लीक की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एग्जाम से पहले ही सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होने लगा था। फिलहाल मामले को लेकर छात्रों ने विरोध करते हुए विश्व विद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।भौगोलिक संदर्भ

 

Read more DoT Telecom Rules: DoT ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए जारी किए निर्देश, 9 नंबर आपके नाम हैं तो अब नहीं मिलेगा और एक SIM

 

 

IGKV Paper Leak News मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज एंटोमोलॉजी का सेमेस्टर एग्जाम होना था। परीक्षा 10 बजे से आयोजित की गई थी, लेकिन सुबह 8 बजे ही सोशल मीडिया पर सेमेस्टर एग्जाम का पेपर वायरल होने लगा था। पेपर लीक होने की खबर सामने आने के बाद छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रबंधन पेपर लीक मामले में क्या एक्शन लेती है।

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button