छत्तीसगढ़ में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती

RGHNEWS,11फरवरी2022,छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने डेंटल सर्जन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए कल यानी 10 फरवरी 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के जरिए इन पदों के लिए 11 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें
बता दें कि डेंटल सर्जन के कुल 44 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए निर्धारित तिथि से आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीडीएस की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी का पंजीकरण राज्य दंत चिकित्सा परिषद में होना चाहिए। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त नंबरों के आधार पर किया जाएगा।



