July Bank Holidays: जल्द निपटा लें जरूरी काम, जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें किस दिन बैंक जा सकते हैं-किस दिन नहीं

July Bank Holidays अगर बैंक से संबंधित कोई भी काम है, तो जल्द से जल्द निपटा लीजिए। जून की तरह जुलाई महीने में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों, साप्ताहिक अवकाशों और क्षेत्रीय छुट्टियों को मिलाकर बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे। इनमें 4 रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार भी शामिल हैं। बैंक बंद होने के चलते चेकबुक व पासबुक समेत कई बैंकिंग से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट…
साप्ताहिक छुट्टियां (देशभर में लागू)
ये भी पढ़ेंVenezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 10,000 से एक लाख के बीच मौतों की आशंका
5 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
11 जुलाई: महीने का दूसरा शनिवार
12 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
19 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
25 जुलाई: महीने का चौथा शनिवार
26 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
क्षेत्रीय व स्थानीय छुट्टियां (राज्यों में)
6 जुलाई: एमएचआईपी दिवस, आइजोल (मिजोरम)
9 जुलाई: बेह डेंखलाम, शिलांग (मेघालय)
16 जुलाई: रथयात्रा और हरेला पर्व, भुवनेश्वर, देहरादून और इम्फाल
17 जुलाई: यू तिरोत सिंह पुण्यतिथि, शिलांग
18 जुलाई: द्रुकपा त्शे-जी त्योहार, गंगटोक (सिक्किम)
22 जुलाई: खर्ची पूजा, अगरतला (त्रिपुरा)
बैंक बंद होने पर इन ऑनलाइन सेवाओं की ले सकते हैं मदद
बैंक की छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक की छुट्टियों का कोई असर नहीं होता है।
जिस भी बैंक में आपका खाता हो उस बैंक की अधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध मिलती है।
पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे गूगल पे, फोन पे, पेटीएम (Google Pay, phonePe, paytm) आदि का इस्तेमाल करना होता है।
July Bank Holidaysग्राहक स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए भी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि। पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।



