Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 10,000 से एक लाख के बीच मौतों की आशंका – RGH NEWS
देश

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 10,000 से एक लाख के बीच मौतों की आशंका

Venezuela Earthquake वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंप से 10 हजार से एक लाख लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। वेनेज़ुएला के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, माइकेटिया एयरपोर्ट को भूकंप से हुए “गंभीर नुकसान” के कारण बंद कर दिया गया है। देशकी कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने अभी-अभी राष्ट्र को संबोधित किया है। उन्होंने देश में आपातकाल की घोषणा की है, साथ ही उन्होंने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक जनरल को भी नियुक्त किया है। अपने भाषण में, उन्होंने विशेष रूप से वेनेजुएला के लोगों से एकता की अपील की। उन्होंने भूकंप में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की, हालांकि उन्होंने मृतकों की संख्या नहीं बताई है। भूकंप से मची तबाही की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं।

 

सुरक्षा के लिहाज़ से गैस सप्लाई बंद की गई: गृह मंत्री

गृह मंत्री डियोसडाडो कैबेल्लो ने कहा है कि भूकंप से हुए नुकसान का आकलन करने के दौरान सुरक्षा कारणों से गैस सप्लाई को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। वेनेजुएला के अखबार ‘एल यूनिवर्सल’ के अनुसार, कैबेल्लो ने कहा, “कुछ इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं और हम नहीं चाहते कि गैस से जुड़ा कोई हादसा हो। हमने आकलन पूरा होने तक गैस सेवा को कुछ समय के लिए बंद करने का आदेश दिया है।”

 

वेनेजुएला में क्यों आया भूकंप?

Venezuela Earthquakeवेनेज़ुएला एक ऐसे इलाके में है जहां भूकंप आने का खतरा ज़्यादा रहता है; यहां दो टेक्टोनिक प्लेटें – कैरिबियन और दक्षिण अमेरिकी – आपस में मिलती हैं। US जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, आज आए दो भूकंपों में से दूसरा और बड़ा भूकंप इन प्लेटों की सीमा के पास “उथली स्ट्राइक-स्लिप फॉल्टिंग” की वजह से आया। ऐसा तब होता है जब फॉल्ट, यानी प्लेटों के बीच की दरारें, क्षैतिज रूप से (आड़ी दिशा में) खिसकती हैं। जब यह हलचल तेज़ी से होती है, तो भूकंप आता है।

Related Articles

Back to top button