CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका; पावर ब्लॉक से 10 ट्रेनें रद्द, 3 ट्रेनों का बदला रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका; पावर ब्लॉक से 10 ट्रेनें रद्द, 3 ट्रेनों का बदला रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट

CG Train Cancelled List दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण के लिए गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते रेलवे ने ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेने का फैसला किया है। ब्लॉक के कारण 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 3 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

 

रेलवे के मुताबिक, निर्माण कार्य के दौरान कई यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। ऐसे में यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।

 

10 ट्रेनें रहेंगी रद्द

(1)दिनांक 28 जून,2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

(2)दिनांक 28 जून,2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

(3)दिनांक 28 जून,2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

(4)दिनांक 28 जून,2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

(5)दिनांक 25 एवं 28 जून 2026 को गाडी संख्या 68746 रायपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

 

(6)दिनांक 26 एवं 29 जून 2026 को गाडी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

(7)दिनांक 25 एवं 28 जून 2026 गाडी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।

(8)दिनांक 26 एवं 29 जून 2026 को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

(9) दिनांक 26 एवं 29 जून 2026 को गाडी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

(10) दिनांक 28 जून 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: ITR Filing FY 2025-26: नए आयकर नियम लागू, गलत जानकारी देने पर बढ़ सकती है मुश्किल

 

3 ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट

(1) दिनांक 25 एवं 28 जून 2026 को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

(2)दिनांक 25 एवं 28 जून 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी तथा बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

(3)दिनांक 25 जून 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त कर दी जाएगी यह गाड़ी बिलासपुर रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: Cg News: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण पर कलेक्टर का जोर

 

अंडरब्रिज निर्माण के लिए लिया गया ब्लॉक

CG Train Cancelled Listरेलवे अधिकारियों के अनुसार निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य के तहत गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। इसी वजह से ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। यात्रियों से यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से ट्रेन की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button