आपके मोबाइल के जरिए घर में पहुंच रहा कोरोना
RGHNEWS 4फरवरी2022,नई दिल्लीः कोरोना वायरस (Coronavirus) के इस दौर में हर कोई सावधानी बरत रहा है, खासतौर पर जब आप घर से बाहर निकलते हैं तो तमाम बातों का ध्यान रखते हैं. मास्क पहनते हैं, उचित दूरी बनाकर लोगों से मिलते हैं. फिर घर आकर भी अपने सारे सामान को सैनिटाइज करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इतनी सारी सावधानी के बाद भी आप वायरस को बाहर से अपने घर में ला सकते हैं. दरअसल, इसका एक बड़ा कारण आपका मोबाइल फोन (Mobile Phones) है, जो हम बिना डिसइन्फेक्ट किए ही इस्तेमाल करते रहते हैं जो कोविड-19 (COVID-19) का एक बड़ा कैरियर है .
हजारों बार टच करते हैं फोन
एक सर्वे के मुताबिक हम आप दिन में कम से कम 2 हजार से ज्यादा बार अपने मोबाइल फोन को टच करते हैं . यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स मोबाइल फोन को संक्रमण का बड़ा जरिया मानते हैं. एक बड़ी भूल ये भी होती है कि लोग दफ्तर या कहीं बाहर से घर आकर मोबाइल सीधे बच्चों को थमा देते हैं. बच्चा मोबाइल की जिद कर रहा होता है लोगों को ख्याल नही रहता कि फोन डिसइन्फेक्ट नहीं किया हुआ है .कोरोना संक्रमण के अलावा दूसरे वायरस, बैक्टीरिया के लिए भी मोबाइल एक बड़ा वाहक साबित हो सकता है. इसलिए अपने मोबाइल को हमेशा सैनिटाइज करना बेहद जरूरी है.
सैनिटाइज करते वक्त बरतें ये सावधानी
हालांकि कई लोग मोबाइल को डिसइन्फेक्ट करते हैं लेकिन इस चक्कर में मोबाइल से हाथ धो बैठते हैं मतलब मोबाइल खराब हो जाता है. ये एक बड़ी परेशानी है. कोरोना से बचाव के लिए लोग दिन में लगातार अपने हाथों के साथ ही अपने मोबाइल फोन को भी सैनिटाइज कर रहे हैं. लेकिन मोबाइल को डिसइन्फेक्ट करने का सही तरीका मालूम न होने के कारण बड़ी संख्या में फोन खराब होने की शिकायतें भी आती हैं
मोबाइल यूजर्स आती हैं ये दिक्कतें
मोबाइल फोन के रिपेयरिंग सेंटर्स हर दिन लोग समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं कि उनका फोन ऑन नहीं हो रहा है किसी के फोन में आवाज कम आ रही है या आवाज़ गायब हो गई है , डिस्प्ले खराब हो गया है या टच स्क्रीन काम नहीं कर रहा. दरअसल इन सबकी सबसे बड़ी वजह है लोग अपने मोबाइल को सैनिटाइज करते समय सैनिटाइज़र स्प्रे या सैनिटाज़र जेल का इस्तेमाल कर रहे हैं कई लोग तो फोन को चारों तरफ से घुमा कर स्प्रे कर देते हैं.
गलत तरीके से न करें डिसइन्फेक्ट
इससे होता ये है कि स्प्रे करने से फोन के अंदर नमी चली जाती है. इससे फोन के अंदर का सिस्टम खराब होने लगता है ये नमी फोन के चार्जिंग प्वाइंट , स्पीकर , इयरफोन प्वाइंट से अंदर चला जाता है जिससे आवाज़ कम हो जाती है या आनी बंद हो जाती है इयरफोन पर आवाज़ नहीं आती , या स्क्रीन डिस्पले में खराबी आ जाती है कई बार ये नमी सीधे फोन की मेन चिप यानी मदरबोर्ड को नुकसान पहुंचा देती है जिससे फोन ऑन ही नहीं होता और उसे चेंज करवाने में आपको तगड़ा फटका पड़ जाता है .



