घरघोड़ा आबकारी वृत्त प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के दोआरोपियों के कब्जे से 17 लीटर महुआ शराब जप्त कर जेल दाखिल की कार्यवाही – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

घरघोड़ा आबकारी वृत्त प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के दोआरोपियों के कब्जे से 17 लीटर महुआ शराब जप्त कर जेल दाखिल की कार्यवाही

माननीय कलेक्टर श्री भीम सिंह एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल द्वारा आबकारी विभाग को अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने का सख्त आदेश दिया गया है..उसी के मद्देनजर आज दिनांक 6-1- 2022 को पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरबहली निवासी हेमसागर यादव के कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब एवं हेमलाल कंवर के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क 34(2) एवं 59 (क) के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल दाखिल का आदेश दिया।।

उक्त कार्यवाही घरघोड़ा प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई।। हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक सुंदरलाल प्रधान; नगर सैनिक कन्हैया साहू, निर्मल साव, अजय कसेर, धर्मेंद्र साव एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का, एवं सरोज कँवर उपस्थित रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button