Raigarh News : ऑपरेशन आघात के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बड़ी रेड में आरोपियों से 395 लीटर महुआ शराब सहित शराब बनाने में प्रयुक्त गैस सिलेंडर, चुल्हा, बर्तन जब्त

Raigarh News :  *17 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने 16 अगस्त 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम धनागर, कुरमापाली एवं कलमी में सिलसिलेवार चार शराब रेड की। कार्यवाही एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन कोतरारोड़ पुलिस द्वारा निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में की गई । कार्रवाई में पुलिस ने कुल 395 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर 6 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की है।

Read More : Latest Cg News: अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव

🔹 *पहली कार्रवाई —* धनागर में 100 लीटर महुआ शराब जब्त

कोतरारोड़ पुलिस को ग्राम धनागर निवासी कन्हैया लाल सारथी उर्फ सुकलाल द्वारा घर के आंगन में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने की मुखबिर सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अलग-अलग प्लास्टिक डिब्बों एवं जरिकेन में रखी 100 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 10,000 रुपये है, बरामद की गई। आरोपी के पास शराब रखने या बिक्री करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज अथवा लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

🔹 *दूसरी कार्रवाई —* कुरमापाली में 20 लीटर शराब बरामद

दूसरी कार्रवाई में ग्राम कुरमापाली में शिव रजवार के ससुर के मकान के पास पुलिस ने दबिश दी। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा कच्ची महुआ शराब बिक्री करना स्वीकार किया गया तथा उसके कब्जे से प्लास्टिक जरिकेन एवं पन्नी में रखी 20 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत करीब 2,000 रुपये, बरामद हुई। आरोपी के पास शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की।

🔹 *तीसरी कार्रवाई*— कलमी में पिता-पुत्र से 140 लीटर महुआ शराब जब्त

ग्राम कलमी में पुलिस को तरुण सतनामी एवं लक्ष्मी प्रसाद सतनामी द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने एवं बिक्री के लिए रखने की सूचना मिली। मौके पर दबिश देकर दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान तरुण सतनामी के कब्जे से 50 लीटर तथा लक्ष्मी प्रसाद के कब्जे से 90 लीटर, इस प्रकार कुल 140 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत करीब 28,000 रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।

🔹 *चौथी कार्रवाई* — कलमी में दो आरोपियों से 135 लीटर शराब बरामद

चौथी कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम कलमी में अमन सतनामी एवं तोषराम जोल्हे को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब तैयार करते एवं बिक्री के लिए रखते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान अमन सतनामी के कब्जे से 85 लीटर तथा तोषराम जोल्हे के कब्जे से 50 लीटर, कुल 135 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 13,500 रुपये है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।

🔹 *कुल जप्ती* — 395 लीटर महुआ शराब जब्त, जब्त शराब की कुल कीमत करीब 53,500 रुपये है। चारों कार्रवाइयों में शराब बनाने एवं रखने में प्रयुक्त गैस सिलेंडर, चूल्हा, प्लास्टिक डिब्बे, जरिकेन, बाल्टी आदि सामग्री भी जब्त की गई।

🔹 *गिरफ्तार आरोपियों के नाम*-
1. कन्हैया लाल सारथी उर्फ सुकलाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम धनागर
2. शिव रजवार, निवासी ग्राम कुरमापाली
3. तरुण सतनामी, उम्र 19 वर्ष, निवासी फाटक पारा, ग्राम कलमी
4. लक्ष्मी प्रसाद सतनामी, उम्र 37 वर्ष, निवासी फाटक पारा, ग्राम कलमी
5. अमन सतनामी, उम्र 22 वर्ष, निवासी फाटक पारा, ग्राम कलमी
6. तोषराम जोल्हे, उम्र 28 वर्ष, निवासी मिट्ठुमुड़ा, दुर्गा चौक, थाना जूटमिल, रायगढ़

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“नशे के अवैध कारोबार के कारण अपराध को बढ़ावा मिलता है। जिले में अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के कारोबार के विरूद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”*

Read More : Ujjain Nagchandreshwar Temple Bhagdad: महाकाल परिसर में भगदड़ जैसे हालात, 13 श्रद्धालु बेहोश, साढ़े 6 लाख लोगों ने सुबह किए दर्शन

🔹 *इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका*-

पूरी कार्रवाई को सफल बनाने में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज देवांगन, प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय, आरक्षक मनोज कुमार यादव, बंशी रात्रे, शैलेन्द्र पैंकरा, चूड़ामणि गुप्ता, विनोद लकड़ा, राजेश खंडे एवं महिला आरक्षक कस्तुरी राठिया की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button