छत्तीसगढ़:रायगढ़, रायपुर मे आज से लग सकता है नाईट कर्फ्यू,सरकार ने जारी किया निर्देश – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़:रायगढ़, रायपुर मे आज से लग सकता है नाईट कर्फ्यू,सरकार ने जारी किया निर्देश

रायपुर। कोरोना के बढ़ते मामले के बाद राज्य सरकार ने सख्ती की शुरुआत कर दी है। रायगढ़ और रायपुर में आज से नाईट कर्फ़्यू के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन जिलों में स्कुल, आंगनबाड़ी, लाइब्रेरी पूर्णतः बंद रहेंगे। इसके अलावा अन्य जिलों को भी आदेश दिया गया है कि वे अपने हिसाब से नाईट कर्फ़्यू लगा सकते है।
फ़िरहाल सरकार ने 2 वर्ग बनाएं है पहला जिसमें 4 प्रतिशत से अधिक पॉजिटव केस और दूसरा जहां 4 प्रतिशत से कम केस है। जिन जिलों में मामले 4 प्रतिशत से अधिक हैं वही पर नाईट कर्फ़्यू लगाई जायेगी।

शासन ने 4 प्रतिशत से अधिक कोरोना मरीज मिलने वाले जिलों में नाईट कर्फ्यू लगाने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया है। कल रायगढ जिले में मिले 99 मरीज के बाद रायगढ़ में भी 4.3 प्रतिशत आंकड़ा पंहुच गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button