छत्तीसगढ़ के इस जिले में 2;7 अप्रैल को कैंपस प्लेसमेंट, 100 पदों पर भर्ती का मौका; ITI और 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन – RGH NEWS
शिक्षा

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 2;7 अप्रैल को कैंपस प्लेसमेंट, 100 पदों पर भर्ती का मौका; ITI और 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Cg News:छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा मौका सामने आया है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अंबिकापुर में 27 अप्रैल 2026 को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन Genus Energizing Live कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इसमें टेक्नीशियन और सुपरवाइजर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा। चयनित अभ्यर्थियों को करीब 15 हजार रुपये मासिक वेतन (CTC + TA) दिया जाएगा।

योग्यता

इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता किसी भी ट्रेड से आईटीआई या 12वीं पास रखी गई है। यह मौका खास तौर पर उन युवाओं के लिए फायदेमंद है, जो पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में हैं।

कैसे लें भाग ?

इच्छुक उम्मीदवार 27 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे अंबिकापुर स्थित आईटीआई परिसर में पहुंचकर इस प्लेसमेंट में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को समय से पहले पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी गई है।

जरूरी दस्तावेज साथ रखें

उम्मीदवार अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र (आईटीआई/12वीं), आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज जरूर लेकर आएं। मौके पर ही इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया होगी, इसलिए पूरी तैयारी के साथ पहुंचें।

सीधा चयन का मौका

इस कैंपस प्लेसमेंट के जरिए उम्मीदवारों को सीधे कंपनी में नौकरी पाने का मौका मिलेगा। लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं होगी और इंटरव्यू के आधार पर तुरंत चयन किया जाएगा।

Cg News:इस तरह के आयोजन से स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार मिलने का अवसर मिल रहा है, जिससे बेरोजगारी कम करने में भी मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button