RBI Recruitment 2026:RBI में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती शुरू ,इच्छुक उम्मीदवार इतने तारीख से पहले कर लें अप्लाई – RGH NEWS
शिक्षा

RBI Recruitment 2026:RBI में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती शुरू ,इच्छुक उम्मीदवार इतने तारीख से पहले कर लें अप्लाई

RBI Recruitment 2026:भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में जूनियर इंजीनियर पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज यानी 16 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार बैंक में इंजीनियर के तौर पर करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 मई 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले ही अपना फॉर्म भर लें।

कौन- कौन कर सकते हैं अप्लाई ?

  • उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अप्रैल, 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
  • उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष। की छूट दी जाएगी।
  • जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

कब होगी परीक्षा ?

परीक्षा का आयोजन 06 जून, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी भाषा, इंजीनियरिंग विषय और रीजनिंग विषय से 300 अंकों के 180 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 150 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी।

ऐसे करें खुद रजिस्ट्रेशन

आरबीआई में जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Related Articles

Back to top button