देश
दर्दनाक सड़क हादसा,ट्रक व हाइवा के भीषण टक्कर से मचा हड़कंप,इतने लोग जिंदा जले

रांची: झारखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां शुक्रवार की देररात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। घटना जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कदवा के समीप की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक व हाइवा की टक्कर के बाद वाहनों में आग लगी हुई। एक वाहन पर सीमेंट लदा था। दूसरे पर पत्थर लोड था। मरने वालों में सीमेंट लदे वाहन के दो लोग और पत्थर लदे वाहन का खलासी शामिल है। मरने वाले लोगों में से एक की पहचान गोड्डा निवासी लखिन्द्र तुरी के रूप में की गई है।



