बौखलाए नक्सलियों के हमले से थर्राया गांव,एक गांव में हमला बोल चार लोगों को उतारा मौत के घाट,फिर घर को बम से उड़ाया

गया, बिहार। नक्सलियों ने शनिवार रात एक गांव में हमला बोल चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद नक्सलियों ने मृतकों के घर को बम से उड़ा दिया।
गया जिले के मोनबार गांव में शनिवार की रात नक्सलियों ने बड़ी तादाद में हमला बोला। निशाने पर गांव के ही निवासी सरजू सिंह भोक्ता का घर था। नक्सलियों ने घर को घेरने के बाद वहां मौजूद सरजू भोक्ता के दो बेटों सत्येंद्र सिंह भोक्ता, महेन्दर सिंह भोक्ता, पत्नी और एक महिला को घर से बाहर ही फांसी लगाकर मौत के घाट उतार दिया।
चारों की बेरहमी से हत्या करने के बाद नक्सलियों ने बम लगाकर घर को भी उड़ा दिया। इसके बाद नक्सलियों ने गांव में एक पर्चा भी छोड़ा है।
नक्सलियों ने इसमें लिखा है कि भोक्ता के परिवार के लोगों ने चार नक्सलियों को कुछ दिन पहले जहर खिलाकर मार दिया था। नक्सलियों ने पर्चे में दावा किया है कि मारे गए नक्सलियों का एनकाउंटर नहीं हुआ था।



