एक्टर सोनू सूद अपनी बहन को लड़ाएंगे विधानसभा चुनाव,कहा-यह विचारधारा का मामला – RGH NEWS
देश

एक्टर सोनू सूद अपनी बहन को लड़ाएंगे विधानसभा चुनाव,कहा-यह विचारधारा का मामला

चंड़ीगढ़। आगामी साल में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक्टर सोनू सूद की बहन भी चुनाव मैदान पर होंगी। सोनू सूद ने आज घोषणा की कि उनकी बहन मालविका सूद पंजाब चुनाव लड़ेंगी, हालांकि, किस पार्टी से वह चुनाव लड़ेंगी इस पर सस्पेंस बरकरार रखा। उन्होंने पार्टी के चुनाव पर अभी कुछ नहीं कहा है। कोरोना के दौरान अपने कामों की वजह से प्रशंसा पाने वाले सोनू सूद ने राजधानी चंडीगढ़ से लगभग 170 किलोमीटर दूर मोगा में एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात का ऐलान किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक ने राजनीतिक गलियारों में इस अफवाह को हवा दी थी कि शायद पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार के रूप में सोनू सूद का राजनीतिक डेब्यू होगा। हालांकि, उसी वक्त इन अफवाहों को विराम लगाते हुए सोनू ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल के साथ राजनीति पर कोई बात नहीं हुई। अब तक हमने राजनीतिक मसलों पर कुछ भी बात नहीं की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button