फिर बदला मौसम का मिजाज, इस राज्य के 20 जिलों में भारी बारिश की संभावना

नई दिल्लीः देश के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। तमिलनाडु में आज स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र जोर पकड़ गया है। इस कम दबाव के क्षेत्र के 11 नवंबर की देर शाम को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तट से गुजरने की संभावना है। लिहाजा अगले तीन से चार दिनों तक तमिलनाडु के बड़े हिस्से में बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने ये जानकारी दी है।
मौसम विभाग की माने तो कुछ खास इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है जबकि अधिकतर स्थानों पर गरज के साथ मध्य दर्जे की बारिश की संभावना है। इस बीच 20 जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है तो वहीं भारी बरसात की वजह से आठ उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं।
मौसम विभाग ने बताया, तमिलनाडु के तिरुवल्लुर, कल्लाकुरिची, सेलम, वेल्लोर, तिरुन्नामलाई, रानीपेट और तिरुपुत्तर जिलों के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं तमिलनाडु के नीलगिरि, कोयंबटूर, चेंगापल्ट्टू, नमक्कल, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।



