Accident news: भीषण सड़क हादशा: तालाब में गिरी बारातियों की कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत – RGH NEWS
देश

Accident news: भीषण सड़क हादशा: तालाब में गिरी बारातियों की कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Accident news ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। जानकारी के अनुसार, बारातियों से भरी एक महिंद्रा एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर एक तालाब में जा गिरी। इस हादसे में पांच बारातियों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आइए जानते हैं कि इस हादसे के बारे में अब तक क्या पता लगा है।

 

Read more Dividend 24th July: आज चूके तो हाथ से निकल जाएगा Dividend: Bharti Airtel समेत 43 शेयर दे रहे हैं डिविडेंड

 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, बांगुरसिंह गांव निवासी अभिषेक साहू की शादी ढेंकानाल सदर थाना क्षेत्र के इंदुपुर गांव निवासी रोहित कुमार पृष्टि की बेटी के साथ तय हुई थी। शादी में शामिल होने के लिए बांगुरसिंह गांव से कई वाहनों में बाराती इंदुपुर जा रहे थे। इसी दौरान बारातियों से भरी एक कार रात के अंधेरे में रास्ते में अनियंत्रित हो गई और सीधे एक बांध के पानी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग पानी में फंस गए और दम घुटने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

Read more Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका, प्लेसमेंट कैंप में होगी बंपर भर्ती, 10वीं-12वीं से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन

 

मृतकों की हुई पहचान

इस हादसे में मृतकों की पहचान बांगुरसिंह गांव के 25 वर्षीय राम साहू, 26 वर्षीय अविनाश साहू, 25 वर्षीय राकेश कुमार साहू, 27 वर्षीय चंद्रकांत स्वाईं और दूल्हे के मौसी के बेटे अभिजीत साहू के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कार को पानी से बाहर निकाला। वहीं, सूचना मिलने पर ढेंकानाल सदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ढेंकानाल जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया।

 

डोर लॉक होने की वजह से…

चश्मदीद दुर्वासा साहू ने कहा,”बाराती बांगुरसिंह से इंदुपुर आ रहे थे। छाटिया के पास एक मोड पर एक तालाब है, जिसमें इनकी कार घुस गई। हम जब मौके पर पहुंचे तो हमनें देखा कि कार तालाब में डूबी हुई थी। हम 4/5 लोगों ने तलब में घुस कर लोगों को बचाने की कोशिश की लेकिन हम असफल रहे। इसके बाद सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी और किसी के अंदर जान नहीं बची थी। 5 लोगों की मौत हुई है। कार में कुल 7 लोग सवार थे। 2 लोग किसी तरह से बाहर आ गए पर डोर लॉक हो जाने की वजह से बाकी के 5 लोग नहीं निकल पाए और उनकी मौत हो गई।” बता दें कि इससे पहले ओडिशा के बालासोर जिले से भी हादसे की खबर सामने आई थी। धान के पौधों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने के कारण दो लोगों की मौत हो गई।

 

 

पुलिस कर रही मामले की जांच

Accident newsफिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद बांगुरसिंह और इंदुपुर दोनों गांवों में शोक का माहौल है। जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। जिला अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियां कुछ ही पलों में गहरे दुख में बदल गईं

Related Articles

Back to top button