बिजनेस

HDFC Bank Alert: HDFC बैंक ग्राहकों के लिए अपडेट, आज से 26 जुलाई तक बंद रहेंगी कई बड़ी सेवाएं, डाउन टाइम अलर्ट जारी

HDFC Bank Alert प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। लगातार तीन दिनों तक अलग-अलग समय पर कई बैंकिंग सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहने वाली है। जिसका असर ग्राहकों पर भी पड़ेगा। लेनदेन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए सही समय पर जरूरी ट्रांजेक्शन करने की सलाह दी जाती है।

 

बैंक ने यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया है। इस दौरान सिस्टम में कई अपडेट किए जाएंगे। निधारित समय के बाद सेवाएं फिर से उपलब्ध हो जाएंगी। इस दौरान अन्य सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 24 जुलाई रात 11:00 बजे से लेकर 25 जुलाई 1:00 AM तक पूरे 2 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट देखने और डाउनलोड करने की सुविधा नहीं मिलेगी।

 

ये भी पढ़ेंCG Guest Teachers Strike End: छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षकों का आंदोलन खत्म, मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

 

25 जुलाई को ये सेवाएं भी बाधित रहेंगी

25 जुलाई को 1:00 AM से लेकर 5:00 AM तक पूरे 4 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर डीमैट ट्रांजेक्शन की सेवा बाधित रहेगी। इससे ऑनलाइन ट्रेडिंग प्रभावित होगी। वहीं 25 जुलाई को 1:00 AM से लेकर 4:00 AM पूरे 3 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर क्रेडिट कार्ड रीवार्ड प्वाइंट रिडेंप्शन की सुविधा नहीं मिलेगी।

 

26 जुलाई को बाधित रहेगी यह सर्विस

HDFC Bank Alertएचडीएफसी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 26 जुलाई 12:00 AM से लेकर 4:00 AM तक पूरे 4 घंटे फॉरेस्ट प्रिपेयर्ड कार्ड से जुड़ी सेवाएं बाधित रहने वाली है। इस दौरान नेट बैंकिंग पर प्रीपेड कार्ड के जरिए फॉरेक्स कार्ड लोडिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। इसके अलावा Ecom, एटीएम विड्रोल, टैप एंड पे ट्रांजेक्शन भी काम नहीं करेगा। कस्टमर पोर्टल लॉगिन और सर्विसेज सर्विसिंग की सुविधा भी उपलब्ध नहीं रहेगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button