सरकारी हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 7 बच्चों के झुलसने की खबर,7 अक्टूबर को भी लगी थी आग – RGH NEWS
अन्य खबर

सरकारी हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 7 बच्चों के झुलसने की खबर,7 अक्टूबर को भी लगी थी आग

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में सोमवार रात करीब 9 बजे आग लग गई। यह आग कमला नेहरू बिल्डिंग के पीडियाट्रिक विभाग में लगी है। हादसे में 7 बच्चों के झुलसने की खबर है। आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिपोर्ट मांगी है। साथ ही, अस्पताल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा और उपचार के निर्देश दिए हैं।

बच्चों के परिजनों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। ऐसे में बच्चों को ढूंढ़ने के लिए अफरा-तफरी मच गई है। अस्पताल के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

अस्पताल के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

मंत्री विश्वास सारंग और डीआईजी इरशाद वली भी पहुंच गए हैं। डॉक्टरों की टीम को अस्पताल बुला लिया गया है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आरिफ ने बताया कि धुएं के कारण आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। मौके पर आग बुझाने के लिए फतेहगढ, बैरागढ़, पुल बोगदा समेत अन्य फायर स्टेशनों से 8 दमकल मौके पर पहुंच गई हैं। धुआं ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।

सीपीए के पास है मरम्मत का जिम्मा
जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसके बिजली के मेंटनेंस का काम सीपीए के पास है। यह वही संस्था है जिसे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान नाराज होकर बंद करने का आदेश दे चुके हैं। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि आग शार्ट सर्किट से लगी या अन्य वजह है।

7 अक्टूबर को भी लगी थी आग
हमीदिया अस्पताल परिसर में 7 अक्टूबर को भी नई बिल्डिंग में दूसरे तल पर ठेकेदार के स्टोर रूम में गुरुवार सुबह आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई थी।

आग लगने के दौरान बड़ी संख्‍या में बच्‍चों के परिजन अस्‍तपाल के बाहर जमा हो गए थे। इनमें अस्‍पताल प्रबंधन के प्रति आक्रोश साफ देखा जा रहा था। अपुष्‍ट सूत्रों के अनुसार इस हादसे में कुछ बच्‍चों की जान भी चली गई है।अनेक बच्‍चों का उपचार जारी है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। तीन बच्‍चों की मौत सूत्रों के हवाले से बताई जा रही है। इनकी धुएं से दम घुटने की आशंका जताई जा रही है।आगजनी की घटना को तीन घंटे बीत चुके हैं और मौके पर प्रबंध को लेकर सवाल उठे हैं। इस अस्‍पताल का मंत्रियों ने एकाधिक बार दौरा किया पर हालात नहीं सुधरे, मौत की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button