खेल

टीम इंडिया के सामने 133 रनों का टारगेट,जडेजा और अश्विन का जलवा

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सामना नामीबिया से हो रहा है. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नामीबिया ने भारत के सामने 133 रनों का टारगेट रखा है. भारत के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. अश्विन और जडेजा ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया है. इन दोनों ने 3-3 विकेट साझा किए हैं. बुमराह को दो विकेट मिले. नामीबिया के लिए डेविड ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए हैं.

सेमीफाइनल से बाहर हुई टीम इंडिया 

विराट आर्मी पहले ही से सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है. भारत को पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से शिकस्त दी. दोनों ही मैचों में भारत का कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाया और न ही गेंदबाज विकेट ले पाए. तीसरे मैच में अफगानिस्तान को भारत ने 66 रन से हराया था. स्कॉटलैंड के खिलाफ 8 विकेट की जीत ने टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें बांधी थी, लेकिन उसके अफगानिस्तान का न्यूजीलैंड को हराना जरूरी था. अफगान टीम के न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट की हार के साथ ही भारत का सेमीफाइनल में जाने का सपना टूट गया.

कोहली का कप्तान के तौर पर आखिरी मैच 

टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली का ये कप्तान के तौर पर आखिरी टी20 मैच है. इस मैच के बाद वो कप्तानी से हट जाएंगे. टीम इंडिया के खिलाड़ी इस मैच को जीतकर विराट कोहली को शानदार फेयरवेल देना चाहेंगे. कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट में 49 मैच खेले हैं जिनमें 29 में जीत हासिल की है और 16 में हार मिली है.

अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सका नामीबिया
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए नामीबिया की शुरुआत बढ़िया रही। पहले विकेट के लिए माइकल वैन लिंगेन और स्टीफन बार्ड ने 28 गेंदों पर 33 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को जसप्रीत बुमराह ने लिंगेन (14) को आउट कर तोड़ा। अगले ही ओवर में रवींद्र जडेजा ने क्रेग विलियम्स (0) को विकेट की पीछे ऋषभ पंत के हाथों स्टंप आउट कराया। अपने अगले ही ओवर में जडेजा ने स्टीफन बार्ड (21) को LBW आउट किया। भारत को चौथी सफलता आर अश्विन ने लॉफ़्टी-ईटन (5) को आउट कर दिलाई।

NAM का 5वां विकेट गेरहार्ड इरास्मस (12) के रूप में गिरा। भारत को छठी सफलता जडेजा ने जेजे स्मिट (9) ने आउट कर दिलाई, जबकि सातवां विकेट अश्विन के खाते में आया। उन्होंने जेन ग्रीन (0) को बोल्ड किया। डेविड विसे (26) का विकेट बुमराह ने चटकाया।

आज खत्म होगा कोहली-शास्त्री युग
भारतीय क्रिकेट में कप्तान और कोच के रूप में आज विराट कोहली और रवि शास्त्री युग का समापन हो जाएगा। रविवार को अफगानिस्तान की हार के साथ ही भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। लिहाजा इस मैच के परिणाम का टूर्नामेंट पर कोई असर नहीं होगा और इसके साथ ही भारत का अभियान भी समाप्त हो जाएगा। विराट कोहली ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह टूर्नामेंट बतौर कप्तान उनका आखिरी टी-20 असाइनमेंट होगा। वहीं, कोच रवि शास्त्री हर फॉर्मेट में अपना पद छोड़ रहे हैं।

ये दोनों दिग्गज आखिरी मैच को खास जरूर बनाना चाहेंगे। हालांकि, कोहली-शास्त्री के इस कार्यकाल में ये मलाल ज़रूर रहेगा कि भारत ने कोई बड़ा इवेंट अपने नाम नहीं किया। रवि शास्त्री 2017 से टीम इंडिया के कोच हैं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button