भारतीय बल्लेबाजों के तूफान में उड़ा नामीबिया, टीम इंडिया 9 विकेट से जीती,जीत के साथ खत्म हुआ कोहली-शास्त्री युग,

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सामना नामीबिया से हो रहा है. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नामीबिया ने भारत के सामने 133 रनों का टारगेट रखा है. जिसे भारतीय टीम ने 16वें ओवर में हासिल कर लिया है. रोहित शर्मा और केएल राहुल ने धमाकेदार पारियां खेली. भारत के लिए रोहित शर्मा ने शानदार हॉफ सेंचुरी लगाई. उन्होंने 37 गेंदों में 56 रन पूरे किए. वहीं राहुल ने मैच जिताऊ पारी खेली. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. अश्विन और जडेजा ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया है. इन दोनों ने 3-3 विकेट साझा किए हैं. बुमराह को दो विकेट मिले. नामीबिया के लिए डेविड ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए हैं.
सेमीफाइनल से बाहर हुई टीम इंडिया
विराट आर्मी पहले ही से सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है. भारत को पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से शिकस्त दी. दोनों ही मैचों में भारत का कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाया और न ही गेंदबाज विकेट ले पाए. तीसरे मैच में अफगानिस्तान को भारत ने 66 रन से हराया था. स्कॉटलैंड के खिलाफ 8 विकेट की जीत ने टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें बांधी थी, लेकिन उसके अफगानिस्तान का न्यूजीलैंड को हराना जरूरी था. अफगान टीम के न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट की हार के साथ ही भारत का सेमीफाइनल में जाने का सपना टूट गया.
कोहली का कप्तान के तौर पर आखिरी मैच
टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली का ये कप्तान के तौर पर आखिरी टी20 मैच है. इस मैच के बाद वो कप्तानी से हट जाएंगे. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इस मैच को जीतकर विराट कोहली को शानदार फेयरवेल दिया. कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट में 49 मैच खेले हैं जिनमें 29 में जीत हासिल की है और 16 में हार मिली है.
ओपनर्स ने रखी जीत की नींव
टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 59 गेंदों पर 86 रन जोड़े। जॉन फ़्रीलिंक ने रोहित (56) को आउट कर इस साझेदारी पर ब्रेक लगाया। इसके बाद राहुल और सूर्यकुमार यादव ने नामीबिया को कोई मौका नहीं दिया और 33 गेंदों पर नाबाद 50 रन जोड़कर टीम को जीत दिलाई। राहुल ने 54 गेंदों पर नाबाद 54 और सूर्या ने 19 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए।
रोहित का बड़ा रिकॉर्ड
मैच में 18 रन बनाने के साथ ही उपकप्तान रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में अपने 3 हजार रन पूरे किए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले हिटमैन टीम इंडिया के दूसरे और दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने। रोहित ने 108वीं टी-20I पारी में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह यही नहीं रूके और सिर्फ 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक भी पूरा किया। उन्होंने 37 गेंदों पर 56 रन बनाए।
- विराट के बाद तीनों फॉर्मेट में 3000+ रन बनाने वाले रोहित शर्मा दूसरे खिलाड़ी बने।
- रोहित शर्मा (56) T-20I में उनका ये 24वां अर्धशतक रहा।
- केएल राहुल (54)* T-20I में उनका ये 14वां अर्धशतक रहा।
- 3 विकेट लेने वाले रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


