नहीं रहे छत्तीसगढ़ का यह विधायक, सुबह सुबह आयी बुरी खबर,पढिये पूरी खबर – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

नहीं रहे छत्तीसगढ़ का यह विधायक, सुबह सुबह आयी बुरी खबर,पढिये पूरी खबर

दिवाली की सुबह छत्तीसगढ़ के लिए शोक संदेश लेकर आया है। खैरागढ़ से 4 बार के विधायक रहे जनता कांग्रेस जोगी के विधायक देवव्रत सिंह की अचानक हृदय गति रुकने से मौत की खबर है।

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रात्रि 3 बजे के आस पास की यह घटना है। सीने में तकलीफ के बाद इन्हें सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था, परंतु सिविल अस्पताल पहुंचने से पहले ही इनकी मौत हो गयी।

खैरागढ़ रियासत के राजा और विधायक देवव्रत सिंह का हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है। वे 52 वर्ष के थे। रात करीब 3 बजे के आसपास की यह घटना है। पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित हुए वहीं एक बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद भी निर्वाचित हुए। देवव्रत सिंह FCI (भारतीय खाद्य निगम) के अध्यक्ष रहे। साथ ही कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) का दामन थाम लिया था। वर्तमान में वे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से खैरागढ़ सीट के विधायक थे। उनके आकस्मिक निधन से न केवल खैरागढ़ रियासत में, बल्कि पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है।

हम आपको यह भी बता दें कि देवव्रत सिंह खैरागढ़ से लगातार चार बार विधायक थे। वहीं खैरागढ़ रियासत के राजा भी थे। इसके अलावा राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से वे सांसद भी रह चुके हैं।पिछला चुनाव उन्होंने जनता कांग्रेस जोगी की तरफ चुनाव लड़ा था और विधायक बने थे। देवव्रत सिंह के पार्थिव शरीर को दर्शनाथ हेतु कमल विलाश पैलेस खैरागढ़ में रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button