सेना के साथ दिवाली मनाने कश्मीर पहुंचे पीएम,दिल्ली से निकलते वक्त नहीं था कोई VIP रूट – RGH NEWS
देश

सेना के साथ दिवाली मनाने कश्मीर पहुंचे पीएम,दिल्ली से निकलते वक्त नहीं था कोई VIP रूट

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के जवानों के साथ दिवाली मानने के लिए जम्मू कश्मीर पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी इस वक्त जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में है. जहां वो सरहद पर तैनात जवानों से मिल रहे हैं. हर साल की तरह पीएम मोदी इस बार भी दीवाली पर जवानों के साथ हैं. आज सुबह जब वो दिल्ली से जम्मू के लिए रवाना हुए तो वो बिना वीआईपी रूट के दिल्ली से निकले. इस दौरान उनका काफिला दिल्ली के एक ट्रेफिक सिग्नल पर भी रुका.

दिल्ली से बिना VIP रूट के निकला पीएम का काफिला

प्रधानमंत्री के जम्मू निकलते वक्त दिल्ली की सड़कों पर उनके काफिले के लिए कोई VIP रूट नहीं बनाया गया. तड़के सुबह पीएम का काफिला दिल्ली की सड़कों से गुजरा. इस दौरान दिल्ली के एक ट्रेफिक सिग्नल पर पीएम का काफिला कुछ देर रुका.

पीएम बनने के बाद सेना के साथ दिवाली मानते हैं पीएम 

हर साल पीएम मोदी जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने के लिए देश की सीमाओं का दौरा करते हैं. पीएम मोदी इससे पहले जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और दूसरी जगहों पर जवानों के बीच दिवाली मना चुके हैं. प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ पहली बार 2014 में दीवाली मनाने सियाचिन आए थे. 2016 में, प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा पर माणा में तैनात भारतीय तिब्बती सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button