रायगढ़:दुरंतो एक्सप्रेस के चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी की हुई मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

रायगढ़:दुरंतो एक्सप्रेस के चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी की हुई मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल

रायगढ़।जिले के भूपदेवपुर रेलवे समपार के समीप रेल पटरी मेंटेनेंस के दौरान रेलवे कर्मचारी दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। मौके पर ही जंहा एक की मौत हो गई तो वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दे भूपदेवपुर रेलवे समपार के नजदीक रोजाना की तरह बसन्त राठिया और पुनीत साहू समेत रेलवे कर्मचारी पटरी मेंटेनेंस में व्यस्त थे। यह वही समय था जब मालगाड़ी बगल वाली पटरी से गुजर रही थी। लिहाजा मालगाड़ी से बचने सभी कर्मचारी दूसरी पटरी की ओर भागे । इसी दौरान खरसिया की ओर से दुरंतो एक्सप्रेस तेज रफ्तार से आ गई। लिहाजा जब तक वे खुद को बचाते तब तक दुरंतो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे में बसंत राठिया निवासी काशी चुआ की मौत हो गई तो वही पुनीत साहू गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button