RGHNEWS ब्रेकिंग: नशे के कारोबार पर पुलिस अधीक्षक करें कड़ी कार्यवाही-सीएम भूपेश बघेल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

RGHNEWS ब्रेकिंग: नशे के कारोबार पर पुलिस अधीक्षक करें कड़ी कार्यवाही-सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। एसपी कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। विकास के लिए शांति ज़रूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के बीच परस्पर समन्वय आवश्यक है।कलेक्टर-एसपी महीने में 4-5 बार साथ में दौरा करें। उन्होंने कहा कि क़ानून-व्यवस्था बनाए रखना आपकी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है। ज़िला प्रशासन की उपस्थिति हर स्तर पर दिखनी चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छोटी घटनाओं का राजनीतिक लाभ लेने अवसरवादी तत्व अफ़वाह, दुष्प्रचार और भ्रामक समाचार फैलाते हैं, उनकी पहचान कर कार्यवाही करना ज़रूरी है। सोशल मीडिया अफ़वाह फैलाने का सबसे बड़ा साधन बन गया है। सोशल मीडिया में भी एक सुदृढ़ आसूचना तंत्र विकसित करना ज़रूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि – हर स्तर पर, थाना, अनुविभाग, ज़िला और रेंज लेवल पर सूचना तंत्र विकसित करें। पुलिस अधीक्षक हर ज़िले में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की स्पेशल टीम बनाएँ जो सोशल मीडिया में अफ़वाह फैलाने वालों का चिन्हांकन कर कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि -कोविड महामारी के दौरान हमारी सरकार, प्रशासन और पुलिस ने अभूतपूर्व कार्य किया है। आपने प्रवासी मज़दूरों के हित में बेहतरीन कार्य किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छोटी छोटी घटनाओं को साम्प्रदायिक और अराजक तत्व बड़ा रूप देने की चेष्टा कर रहे हैं। सभी पुलिस अधीक्षक उन्हें पहचानें, अपना आसूचना तंत्र विकसित करें क्यूँकि ऐसी घटनाओं का सीधा असर प्रदेश की शांति व्यवस्था और सरकार की छवि पर होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button