छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
छत्तीसगढ़: CRPF के 3 जवान मिले कोरोना पॉजिटिव,फिर बढ़ रहे कोरोना के मरीज

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सीआरपीएफ के 3 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
तीनों जवान अति संवेदनशील भडरीमऊ कैंप में तैनात थे। तीनों जवानों को क्वारंटाइन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में तीनों संक्रमित मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान सर्वाधिक 13 संक्रमित मरीज दुर्ग जिले में हैं जबकि रायपुर में पांच, बस्तर एवं अन्य राज्य में चार-चार बिलासपुर में तीन, रायगढ़ एवं कांकेर में दो-दो, बलौदाबाजार, जांजगीर चापा एवं बीजापुर में एक-एक संक्रमित मरीज मिले हैं।



