*✍️भारी बारिश के बाद 5 मजदूरों की मौत, 4 लोग लापता.....* – RGH NEWS
देश

*✍️भारी बारिश के बाद 5 मजदूरों की मौत, 4 लोग लापता…..*

नई दिल्ली: उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद स्थिति बिगड़ती ही जा रही है. अब नैनीताल में 5 मजदूरों के मारे जाने की खबर आई है. जानकारी मिली थी कि नैनीताल के रामगढ़ क्षेत्र में 10 मजदूर दब गए थे. इसमें से एक मजदूर को जिंदा निकाला गया है वहीं 5 मजदूरों की लाश बरामद हुई है. अभी भी चार लोगों लापता बताए जा रहे हैं. जिन मजदूरों ने जान गंवाई है वे लोग यूपी और बिहार के हैं और वहां काम करने पहुंचे थे. नैनीताल के रामगढ़ क्षेत्र में भारी बरसात के बाद हुए भूस्खलन हुआ था, जिसकी वजह से 9 मजदूरों के दबने की खबर आई थी. इनमें से पांच के शव निकाले गए हैं. बताया गया था कि रामगढ़ से छह किलोमीटर दूर सकुना क्षेत्र में काम कर रहे 10 में से 9 मजदूर मलबे के नीचे दब गए थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button