रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️प्रेस फाईटर भूपेंद्र सिंह को नागरिक सुरक्षा सेवा सम्मान….!!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन द्वारा कोविड19 कोरोना माहमारी में मानव कल्याण में किये गए सेवा कार्य के लिए सम्मान की कड़ी जिले के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े प्रेस फाईटर स्वराज एक्सप्रेस जिला ब्यूरो पत्रकार भूपेंद्र सिंह को नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम कुमार गुप्ता राष्ट्रीय संरक्षक बलबीर शर्मा पूर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरु युवा केन्द्र भारत सरकार, प्रदेश महिला अध्यक्ष आरती सिंह के मुख्य आथित्य में नागरिक सुरक्षा सेवा सम्मान असमी शाल मोमेंटो सर्टिफिकेट के साथ किया गया। जिसमें भूपेंद्र सिंह द्वारा मीडिया के क्षेत्र में जनहित में किये गए सेवा कार्य की जमकर तारीफ की गई। प्रेस को जानकारी जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल ने दी।



