*✍️10 मिनट के अंदर डेढ़ लीटर कोका कोला पी गया लड़का उसके बाद उसके साथ हुआ ख़ौफनाक घटना…..*

क्या आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें कोल्डड्रिंक (Effects Of Cold drinks) पीना काफी पसंद है? दुनिया में, खासकर ब्रिटेन में लोगों की डेली डायट में कोल्ड ड्रिंक शामिल है. कई लोग हर दिन कई लीटर कोल्ड ड्रिंक गटक जाते हैं.
लेकिन हाल ही में चीन (China) से सामने आई एक खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. यहां रहने वाले एक शख्स की मौत इसी कोल्ड ड्रिंक की वजह से हो गई. बताया जा रहा है कि लड़के ने मात्र 10 मिनट के अंदर डेढ़ लीटर कोका कोला (Man Drinks 1.5 Liter Coca Cola) पी ली थी. इस वजह से उसकी बॉडी में काफी गैस बन गया और उसकी मौत हो गई.
ऐसी हालत में हुआ एडमिट
बताया जा रहा है कि चीन में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. इस कारण शख्स ने डेढ़ लीटर कोका कोला की बोतल खरीदी और उसे गटक गया. इसके बाद अचानक उसकी दिल की धड़कन बढ़ गई और उसका ब्लड प्रेशर लो हो गया. उसकी सांस भी तेज हो गई. पेट में काफी दर्द के कारण उसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया. जहां 18 घंटे के अंदर उसकी मौत हो गई. डॉक्टर्स का कहना है कि पेट में गैस बनने के कारण उसकी जान चली गई



