*✍️SBI ने अपने ग्राहकों को किया सावधान…..ट्वीट कर दी जानकारी….. कही ये बात…..*

कोरोना काल में डिजिटल ट्रांजैक्शन में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़ने के साथ ही डिजिटल फ्रॉड के मामले भी काफी बढ़ गए हैं. साइबर अपराधी लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं.
इनके चुंगल से ग्राहकों को बचाने के लिए बैंक भी समय-समय पर अपने ग्राहकों को सावधान करते रहते हैं. इसी क्रम में देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India- SBI) ने फर्जी कस्टमर केयर नंबर (Fraudulent Customer Care Numbers) को लेकर अलर्ट जारी किया है.
एसबीआई ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. SBI ने अपने ट्वीट में कहा, फर्जी कस्टमर केयर नंबरों से सावधान रहें. कृपया सही कस्टमर केयर नंबर के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देखें. गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा करने से बचना चाहिए.
बैंक ने ट्विटर पर शेयर किए एक वीडियो में कहा, किसी भी तरह की धोखाधड़ी होने पर तुरंत इसकी रिपोर्ट करें. आप report.phising@sbi.co.in या साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 155260 पर कॉल करें.
ऐसे खाली हो जाता है खाता
फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करने पर धोखेबाज आपसे बैंक खाते की डिटेल ले लेते हैं और फिर आपके बैंक खाते से सारे पैसे निकाल लेते हैं. फोन पर वो आपसे आपकी निजी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, खाता नंबर, डेबिट कार्ड नंबर, ओटीपी मांगते हैं और फिर खाता खाली कर देते हैं. इसलिए जब भी अगर आपको कस्टमर केयर नंबर याद न हो तो आप हमेशा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नंबर प्राप्त करें.



