*✍️जाने देश में कोरोना के कितने मामले आये सामने कितने लोगों की हुई मौत तो कितने हुए ठीक....* – RGH NEWS
देश

*✍️जाने देश में कोरोना के कितने मामले आये सामने कितने लोगों की हुई मौत तो कितने हुए ठीक….*

देश में कोरोना मामले एक दिन में एक बार फिर 30 हजार से ज्यादा बढ़े हैं. हालांकि पिछले दिन कम मामले आए. रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 30,773 नए कोरोना केस आए और 309 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 38,945 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 8481 एक्टिव केस कम हो गए.

  • 12 सितंबर- 27,254
  • 13 सितंबर- 25,404
  • 14 सितंबर- 27,176
  • 15 सितंबर- 30,570
  • 16 सितंबर- 34,403
  • 17 सितंबर- 35,662
  • 18 सितंबर- 30,773

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 33 लाख 81 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 44 हजार 248 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 34 लाख 48 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 32 हजार 158 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

  • कोरोना के कुल मामले– तीन करोड़ 34 लाख 48 हजार 163
  • कुल डिस्चार्ज– तीन करोड़ 26 लाख 71 हजार 167
  • कुल एक्टिव केस– तीन लाख 32 हजार 158
  • कुल मौत– चार लाख 44 हजार 838
  • कुल टीकाकरण– 80 करोड़ 43 लाख 72 हजार डोज दी गई

केरल में सबसे ज्यादा 19,352 नए कोरोना मामले आए
केरल में शनिवार को संक्रमण के नए मामलों में गिरावट देखने को मिली और संक्रमण के 19,352 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44 लाख 88 हजार 840 हो गई. वहीं 143 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 23,439 हो गई. राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 23,260 नए मामले सामने आए थे.

 

80 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 18 सितंबर तक देशभर में 80 करोड़ 43 लाख 72 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 85.42 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 55.23 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 15.59 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button