*✍️आखिर रायगढ़ नगर निगम की सड़कें किस बड़ी दुर्घटनाओं का न्योता दे रही है, जाने इनसाइड स्टोरी RGHNEWS पर..* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️आखिर रायगढ़ नगर निगम की सड़कें किस बड़ी दुर्घटनाओं का न्योता दे रही है, जाने इनसाइड स्टोरी RGHNEWS पर..*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी  रायगढ़। रायगढ़ नगर का एक मात्र ओवर ब्रिज अब अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है ,या ये कहे की निगम प्रशासन दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। नगर निगम से दस कदम की दूरी पर स्थित पुरानी शनि मंदिर से ओवर ब्रिज पर चढ़ने वाले शुरवाती हिस्से में छोटे बड़े गड्ढे का आलम बना हुआ है। ओवर ब्रिज में कई जगहों में बड़े बड़े गड्ढे बने हुए है। जिससे राहगीरों को आने जाने में तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वही कई बार दुर्घटना भी सामने आई है। माने तो इस ओवर ब्रिज के गड्ढों का सामना करना मतलब की यमराज का सामना करने के बराबर है। वही अभी वर्तमान में बारिश के कारण राहगीरों की मुसीबत और बढ़ जाती है।

वही दूसरी ओर रायगढ़ हाऊसिंग बोर्ड से सर्किट हाउस रोड बेरियर के पास जर्जर हो चुकी सड़क का हाल बेहाल है, जिसे कई बार नगर निगम के जनप्रतिनिधि, जिले के कलेक्टर भीम सिंह और उच्चाधिकारी देख कर यह आश्वासन दे गए है कि जल्द से जल्द सड़क का कायाकल्प हो जाएगा पर पता नही वो दिन कब आएगा,रास्ता जाम और छोटा मोटा एक्सीडेंट तो आये दिन होता है,इस सड़क से होकर कई लाल बत्ती गाड़ियां सर्किट हाउस भी जाती है शायद यह किसी बड़ी दुर्घटना या किसी मंत्री का इंतजार कर रहा है। जिसके बाद सड़क निर्माण जरूरी समझा जाएगा,वही इस सड़क में भारी वाहनों के आवाजाही पर मनाही के लिये हाई कोर्ट का आदेश भी जारी है जिसका बोर्ड लगा हुआ है,,किन्तु अक्सर वहाँ बेरियर को बड़े वाहनों के द्वारा तोड़ कर रास्ता बना लिया जाता है, वैसे देखा जाए तो शहर के कई सड़क जर्जर है जिन्हें मरम्मत की आवश्यकता है ,अब सड़के अपने हाल पर केवल आँसू बहा सकती है क्योंकि उस पर चलने वाले उसके घाव को मरहम नही लगा सकते ।

इधर जिम्मेदार का कहना है कि नगर निगम द्वारा टेंडर जारी कर दिया गया है। जिसमे शहर के प्रमुख सड़को का मरम्मत का कार्य होना है । अभी बारिश की वजह से काम नही हो पा रहा है। बारिश के बाद सड़को का मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा। जल्द मरम्मत के बाद अच्छी सड़क मिलेगी।

 

अब महत्वपूर्ण सवाल ये उठता है की आखिरकार बरसात से पहले जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इन मूलभूत समस्या क्यों नजर नही आती है। क्या जिम्मेदार किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही हरकत में आएंगे ?

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button