देश
*✍️शहर में अचानक वायरल फीवर के चलते 1 हजार से ज्यादा बच्चे बीमार….सरकारी अस्पतालों में बैड फुल….स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ी….*

ग्वालियर। शहर में अचानक वायरल फीवर के चलते 1 हजार से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए हैं। सभी को सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार शहर के सरकारी अस्पतालों में बैड पूरी तरह से फुल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी बच्चों में वायरल फीवर के लक्षण है। वहीं दूसरी ओर अचानक बच्चों के बीमार होने से स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ गई है। फिलहाल आला अधिकारियों ने बच्चों के बेहतर इलाज के आदेश दिए हैं।ग्वालियर में डेंगू के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। 30 सैंपल में से 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है।



