*✍️यहाँ की सरकार 11वीं,12वीं के छात्रों को दे रही है इतने हजार रुपये……लाखों को होगा फायदा….*

नई दिल्ली. केजरीवाल सरकार दिल्ली के छात्रों में अब उद्यमी बनने के गुण विकसित करेगी. दिल्ली के सरकारी स्कूलों में मंगलवार को एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट करिकुलम के तहत बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम लॉन्च किया जाएगा. केजरीवाल सरकार अब दिल्ली के स्कूलों में 11वीं-12वीं के हर बच्चे को 2 हजार रुपये सीड मनी देगी. दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद करीब 3.5 लाख छात्रों को इसका लाभ मिलेगा. दिल्ली के शिक्षा मंत्री और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है. केवल राह दिखाने मात्र से वे एक सफल एंटरप्रेन्योर बन सकते हैं. सिसोदिया ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी की जो समस्या है उसका एकमात्र उपाय एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट करिकुलम है. दिल्ली के बच्चे एंट्रेप्रेंयूरिअल माइंडसेट के साथ अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जॉब सीकर के बजाय जॉब प्रोवाइडर बनकर इस समस्या को दूर करेंगे.



