स्वास्थ्य
*✍️निपाह वायरस की वजह से जान गंवाने वाले 12 वर्षीय बच्चे के संपर्क में आए 11 लोगों में उभरा लक्षण….प्रशासन ने कार्रवाई की तेज…*

तिरुवनंतपुरम. केरल में निपाह वायरस (Nipah Virus) की वजह से जान गंवाने वाले 12 वर्षीय बच्चे के संपर्क में आए 11 लोगों में लक्षण उभरे हैं. हालांकि सभी की स्थिति अभी तक नियंत्रण में है. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा है कि आज रात तक 8 लोगों के सैंपल टेस्ट के लिए भेज दिए जाएंगे जबकि तीन लोगों का टेस्ट कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में हो सकता है.
मंत्री के मुताबिक राज्य में अब तक 251 लोगों की लिस्ट तैयार की गई है जिसमें 125 हेल्थ केयर वर्कर्स हैं. इनमें 54 लोग हाई रिस्क कैटगरी में आए हैं. इन 54 में से 30 हेल्थ केयर वर्कर्स हैं. इस वक्त विभिन्न अस्पतालों में 38 लोगों को आइसोलेट किया गया है.



