*✍️पबजी खेलते-खेलते चली गयी बच्चे की जान मौत से पहले निकली चीख....* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️पबजी खेलते-खेलते चली गयी बच्चे की जान मौत से पहले निकली चीख….*

देवास. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास जिले में पबजी खेलते-खेलते एक बच्चे की जान चली गई. गेम खेलते वक्त उसके मुंह से अचानक चीख निकली और वह वहीं बेसुध हो गया.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. घटना जिले के अमौना शांति नगर में रविवार दोपहर घटी.

जानकारी के मुताबिक, 19 साल का दीपक राठौर पैर से दिव्यांग था. हाल ही में उसने योगिता बालमंदिर स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास कर 11वीं में एडमिशन लिया. रविवार दोपहर भी वह रोज की तरह पबजी खेल रहा था. इस बीच वह जोर से चीखा. उस वक्त केवल उसकी भांजी ही घर पर थी. उसने आसपास के लोगों को बुलाया और अस्पताल ले गए. लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

मरने से कुछ मिनट पहले हुई भांजी से बात
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात कारणों को लेकर मामला दर्ज किया. पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक की विसरा रिपोर्ट के आने के बाद ही स्थित स्पष्ट हो सकेगी. रिपोर्ट भोपाल भेजी जाएगी. परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपक पबजी का शौकीन था. हर वक्त खेलता था. हादसे के वक्त उसकी मां काम पर गई थी. घर के बाकी सदस्य किसी दूसरे कामों में व्यस्त थे. जिस वक्त दीपक की मौत हुई, उससे कुछ ही मिनट पहले भांजी ने दीपक से दूध लाने को कहा था.

पिता की हो चुकी 5 साल पहले मौत
परिजनों ने पुलिस को बताया का दीपक परिवार में सबसे छोटा बेटा था. उसका एक बड़ा भाई श्माम राठौर तेल पैकिंग कंपनी में काम करता है. उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक अभी अविवाहित है. दीपक की मां धागा कंपनी में काम करती है. दीपक के पिता का 5 साल पहले निधन हो चुका है.

कार पार्किंग को लेकर हुआ झगड़ा
इसी बीच एक और खबर है कि रेलवे स्टेशन के बाहर कार पार्किंग में जमकर झगड़ाहो गया.. पार्किंग के रुपये मांगने की बात पर कुछ लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी. मामला मारपीट तक पहुंचने के बाद थाना कोतवाली में शिकायत की गई. जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर का रहने वाला गिरिराज सिंह दंडोतिया रविवार रात 8.30 बजे रेलवे स्टेशन पर अपनी कार से गया था. उसने पार्किंग के रुपये नहीं दिए और जाने लगा. इस बीच आरोपी निखिल राठौर व कुलदीप चौहान ने उसके साथ मारपीट करके कार में तोड़फोड़ कर दी. पुलिस ने मामले में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button