*✍️शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने का फैसला युवती के लिए हुआ जानलेवा साबित…..शारीरिक संबंध बनाते ही हो गयी युवती की मौत…जाने क्या हुआ रात मे ऐसा….*

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अजीब मामला सामने आया है। एक युवक व युवती की सगाई हो चुकी थी। जल्द ही शादी होने वाली थी, मगर दोनों ने शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने का फैसला लिया, जो जानलेवा साबित हुआ है।
अत्यधिक ब्लीडिंग से युवती की मौत हो गई। वहीं, मंगेतर को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि 28 वर्षीय लड़की मंडीदीप की रहने वाली थी। वह अपने मंगेतर से मिलने के लिए भोपाल आई थी। मंगेतर होटल में काम करता है। शाम करीब पांच बजे दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती के ब्लीडिंग शुरू हो गई।
ब्लीडिंग काफी प्रयास के बाद भी नहीं थमी तो मंगेतर लड़की को नजदीक के एक अस्पताल में लेकर गया। वहां की डॉक्टर रानी की माने तो काफी कोशिशों के बाद भी ब्लीडिंग बंद नहीं हो सकी। इस वजह से युवती की मौत हो गई। उपचार के दौरान उसने बताया था कि वह मंडीदीप की रहने वाली है और युवक से उसकी सगाई हो चुकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।



