*✍️मौसम विभाग ने दी चेतावनी....4 सितंबर तक इन राज्यो मे बारिश और बिजली गिरने की संभावना....* – RGH NEWS
देश

*✍️मौसम विभाग ने दी चेतावनी….4 सितंबर तक इन राज्यो मे बारिश और बिजली गिरने की संभावना….*

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। इस बारिश की वजह जहां कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है वहीं कई इलाकों में सड़कें तालाब बन गई है।जिसकी वजह से लोगों का भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग की माने तो 4 सितंबर तक देश के कई हिस्सों में बारिश का यही हाल रहेगा। 4 सितंबर के बाद हालात थोड़े बेहतर होंगे और बारिश का दौर थम जाएगा।दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से बारिश जारी है। बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी जमा हो गया है। पानी भरने के कारण सड़कों पर गाड़ियों को चलाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से ही बादलों की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक दो दिनों तक दिल्ली में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिल्ली में अलर्ट भी जारी किया है।दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत देश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इस कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश और जलभराव के कारण लोग घरों से निकल नहीं पा रहे हैं। जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया है। इस कारण लोगों को सड़कों पर चलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस बारिश की वजह से कई इलाकों में नदियां अपने उफान पर है और उन इलाकों में बाढ़ का खतरा काफी बढ़ गया है। गंगा, यमुना, कोसी समेत कई नदिया खतरे के निशान से उपर बह रही है और स्थानीय प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है।

इस बीच मौसम विभाग बारिश को लेकर ताजा अपडेट किया है। मौसम विभाग (MID) की मानें तो सितंबर में देशभर में सामान्य से अधिक बारिश होगी, जबकि अगस्त में सामान्य से 24 फीसदी कम वर्षा दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button