*✍️पुसौर के जतरी तालाब मेड़ पर जुआ खेलते 12 व्यक्ति गिरफ्तार, फड से ₹5,400 की जप्ती....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️पुसौर के जतरी तालाब मेड़ पर जुआ खेलते 12 व्यक्ति गिरफ्तार, फड से ₹5,400 की जप्ती….*

● *तमनार क्षेत्र में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट की कार्रवाई*…..

दिनांक 30/08/2021 को पुसौर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम जतरी तालाब मेड में 52 पत्ती तास से जुआ खेल रहे जुआडियान 1. सलीम जांगडे पिता भोलु राम जांगडे उम्र 22 वर्ष सा0 बरपाली थाना पुसौर जिला रायगढ, 2. उपेन्द्र गुप्ता पिता युधिष्ठीर गुप्ता उम्र 35 वर्ष जाति कोलता सा0 बडे भंण्डार थाना पुसौर जिला रायगढ, 3. हेमंत महिस पिता बाबुलाल उम्र 24 वर्ष सा0 टपरदा थाना पुसौर जिला रायगढ, 4.मिलन मैत्री पिता सेतराम मैत्री उम्र 28 वर्ष सा0 बडे भंडार थाना पुसौर जिला रायगढ, 5. बहादुर चौहान पिता तिलेश्वर चौहान उम्र 28 वर्ष सा0 जतरी थाना पुसौर जिला रायगढ, 6. उमाशंकर यादव पिता रूगू यादव उम्र 36 वर्ष सा0 जतरी थाना पुसौर जिला रायगढ, 7. तरूण यादव पिता नीलमणी यादव उम्र 36 वर्ष सा0 परसदा थाना चंन्द्रपुर जांजगीर चांपा, 8. कपिल सिदार पिता श्याम कुमार उम्र 32 वर्ष सा0 परसदा थाना चंन्द्रपुर जिला जांजगीर चांपा, 9. रामचरण निषाद पिता छतराम निषाद उम्र 39 वर्ष सा0 जतरी थाना पुसौर जिला रायगढ, 10. निहाल सिंह चौहान पिता मोहन लाल चौहान उम्र 23 वर्ष सा0 जतरी थाना पुसौर जिला रायगढ, 11. राकेश कुमार चौहान पिता हिराराम चौहान उम्र 35 वर्ष सा0 जतरी थाना पुसौर जिला रायगढ, 12. मोहन लाल चौहान पिता पालुराम चौहान उम्र 49 वर्ष सा0 जतरी थाना पुसौर को स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया । आरोपियों के फड एवं पास से *5400 रूपये* नकद की जप्ती की गई है । आरोपियों पर 13 जुआ एक्ट के तहत थाना पुसौर में कार्रवाई की गई है ।

वहीं तमनार पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग मिलूपारा में आरोपी राजकुमार सिदार पिता दुबराज सिदार उम्र 47 वर्ष साकिन सिदारपारा मिलूपारा को 02 प्लास्टिक के जरिकेन में *10 लीटर महुआ शराब व नगदी रकम 100 रूपये, एक छोटा स्टील गिलास* के साथ पकड़ा गया । पेट्रोलिंग को सूचना मिली थी कि सिदारपारा मिलूपारा में राजकुमार सिदार लोगों को शराब बनाकर पिलता है, आरोपी से शराब व नकदी रकम जप्त कर आरोपी पर धारा 34(1), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button