*✍️यदि आपके घर में कोई गैस रिपेयर करने वाला आए तो हो जाये सावधान...ऐसे बनाते है व आपको अपना शिकार....* – RGH NEWS
देश

*✍️यदि आपके घर में कोई गैस रिपेयर करने वाला आए तो हो जाये सावधान…ऐसे बनाते है व आपको अपना शिकार….*

नई दिल्ली. यदि आपके घर में कोई गैस रिपेयर करने वाला आए तो ज़रा सावधान रहिएगा. कारण ये है कि इन दिनों रसोई गैस रिपेयरिंग के नाम पर लोगों को अच्छा खासा चूना लगाया जा रहा है. फिलहाल इस तरह के कई केस हैदराबाद में सामने आये हैं.

चूंकि हैदराबाद में केस रिपोर्ट होने लगे हैं तो लोग ऐसे ठगों से सावधान हैं. ऐसे में ठग अपना निशाना और ठिकाना दोनों बदल सकते हैं. क्या पता आपका राज्य या शहर ही ऐसे ठगों के निशाने पर हो.

ठगों ने लगाई हजारों की चपत

ठगों ने पिछले दिनों कई लोगों को चपत लगाई है. तेलंगाना टुडे की एक ख़बर के मुताबिक, बीते रविवार को एक महिला निर्मला को 6 हजार रुपये का चूना लगाया गया. एक अन्य व्यक्ति से 3 हजार रुपये ऐंठ लिए गए. इसके अलावा कई और मामले आए हैं, जिनमें लोगों से बिना-वजह हजारों रुपये लिए गए हैं.

क्या है ठगों की चाल?

ये समझ लेना बहुत जरुरी है कि आखिर ये ठग किस तरह से लोगों की जेब से पैसा निकाल रहे हैं. इनका काम करने का तरीका क्या है?

दरअसल, गैस रिपेयर टैक्निशयन बनकर लोगों के घर जाते हैं. घर के लोगों को बताया जाता है कि वे उनके गैस कनेक्शन का इंस्पेक्शन करने आए हैं. बस, एक बार यदि वे घर में प्रवेश कर गए तो गैस कनेक्शन में कोई न कोई प्रॉब्लम बताकर और उसे ठीक करने के नाम पर पैसा लेकर ही बाहर निकलते हैं.

इस तरह ठगे 6 हजार रुपये

ठग एक घर में पहुंचे. एक महिला ने दरवाजा खोला तो ठगों ने बताया कि वे एक प्राइवेट गैस एजेंसी से आए हैं और गैस की जांच करनी है. महिला ने उन्हें घर में आकर गैस की जांच करने की अनुमति दे दी. गैस की जांच के दौरान ठगों ने बताया कि गैस में खतरनाक लीकेज हो रही है और इसमें कभी भी आग लगकर ब्लास्ट हो सकता है. ये बता सुनकर महिला घबरा गई.

ठगों ने इस प्रॉब्लम को फिक्स करने के लिए 6000 रुपये की लागत बताई. चूंकि महिला घबरा गई थी, तो उसने पैसा दे दिया.

आपको क्या करना चाहिए?

इस तरह के फ्रॉड अब धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं. यदि कोई भी व्यक्ति आपके घर में विजिट करता है और गैस इंस्पेक्शन की बात कहता है तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए. सबसे पहले अपनी गैस एजेंसी का नंबर डायल करें और पूछें कि क्या उनकी तरफ के किसी को गैस की जांच के लिए भेजा गया है या नहीं. यदि नहीं भेजा गया है तो उस व्यक्ति को तुरंत घर से बाहर जाने को कहें.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button