*✍️प्राथमिक शाला इंदिरानगर के भवन जीर्णोद्धार एवं अहाता निर्माण कार्य हेतु अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष ने की मांग....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️प्राथमिक शाला इंदिरानगर के भवन जीर्णोद्धार एवं अहाता निर्माण कार्य हेतु अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष ने की मांग….*

*संचालक से स्वीकृति मिलते ही होगा निर्माण कार्य आरंभ-शेख ताजीम*

रायगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष शेख ताजीम द्वारा प्राथमिक शाला इंदिरानगर के भवन जीर्णोद्धार एवं अहाता निर्माण कार्य की मांग पत्र के माध्यम से जिला कलेक्टर से की गई जिसके स्वीकृति हेतु संचालक रायपुर को भेजी गई।वार्ड क्रमांक 7 इंदिरा नगर में संचालित स्कूल प्राथमिक शाला भवन जर्जर हो चुकी है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है जिसके जीर्णोद्धार के लिये लंबे समय से मांग भी की जा रही है जिसे संज्ञान में लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष शेख ताजीम ने भवन जीर्णोद्धार एवं अहाता निर्माण कार्य की मांग कलेक्टर से की जिसे संज्ञान में लेकर कलेक्टर ने संचालक रायपुर को स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजा है l साथ ही सम्बंधित विभाग द्वारा शेख ताजीम को पत्र के द्वारा जानकारी से अवगत कराया गया l प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष शेख ताजीम ने बताया कि 8 लाख 40 हजार रु का भवन जीर्णोद्धार हेतु प्राक्कलन तैयार कर कलेक्टर के माध्यम से रायपुर संचालक भेजा गया है जिसके स्वीकृति पत्र मिलते ही प्राथमिक शाला भवन का जीर्णोद्वार आरम्भ किया जाएगा और क्षेत्र के छात्र छात्रों और पालकों को उसका लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button