*✍️लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने पेट्रोल डालकर अपने ही प्रेमिका को कर दिया आग के हवाले...* – RGH NEWS
देश

*✍️लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने पेट्रोल डालकर अपने ही प्रेमिका को कर दिया आग के हवाले…*

हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने उस पर पेट्रोल (Petrol) डालकर आग लग दी, जिसमें युवती गम्भीर रूप से झुलस गई. परिजन युवती को लेकर दिल्ली के अस्पताल पहुंचे. वहीं सोनीपत पुलिस ने दिल्ली पहुंचकर युवती के बयान पर युवक और उसकी मां के खिलाफ हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी.

बता दें कि सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में रहने वाली प्रगति और राहुल काफी लंबे समय से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे. प्रगति कई महीने की गर्भवती है. लेकिन देर रात दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. जिसके बाद राहुल ने प्रगति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसमें प्रगति गम्भीर रूप से जल गई. प्रगति को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज़ चल रहा है.

आरोपी युवक पर कस दर्ज

 

पुलिस ने युवती के बयान पर युवक राहुल और उसकी मां के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले की जानकारी देते हुए कुंडली थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर रणबीर सिंह ने बताया कि हमें दिल्ली के नरेला स्तिथ अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवती को यहां जली हुई हालात में लाया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button