देश
*✍️अब यहाँ खुले में शराब पीने पर होगी 8 दिन की जेल, और भरना होगा जुर्माना….*

RGHNEWS हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में अटल टनल खुलने के बाद से टूरिस्ट और ट्रैफिक बढ़ा है. ऐसे में इलाके में टूरिस्ट की आवाजाही बढ़ी है और कूड़ा फैलाने, शराब पीकर हुड़दंग के मामले भी सामने आए हैं. कई धार्मिक स्थलों के नजदीक शराब पीने और हुड़दंग के मामले सामने आने के बाद अब लाहौल पुलिस ने नया आदेश दिया है और 30 से ज्यादा स्थान चिन्हित किए हैं, जहां शराब पीने की मनाही है.यदि कोई भी ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसे 8 दिन की जेल या 5 हजार रुपये जुर्माना हो सकता है. दरअसल, केलांग थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटन स्थल हैं, जिनकी ओर स्थानीय लोगों की धार्मिक आस्था के साथ-साथ, ऐसे स्थानों की धार्मिक पवित्रता को साझा सांस्कृतिक विरासत के रूप में संरक्षित किया गया है.



