*✍️कोतरा रोड थाना प्रभारी रूपक शर्मा को ग्राम पतरापाली निवासियों के द्वारा इनाम देने की मांग की गई✍️* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️कोतरा रोड थाना प्रभारी रूपक शर्मा को ग्राम पतरापाली निवासियों के द्वारा इनाम देने की मांग की गई✍️*

 
(RGH NEWS)रायगढ़। 18 अक्टूबर 2019 को जिंदल ठेकेदार संदीप सिंह निवासी भगवानपुर की अज्ञात व्यक्तियों ने निर्मम हत्या कर दी थी ।जिस पर कोतरा रोड थाना प्रभारी रूपक शर्मा एंड टीम ने 60 घंटे के अंदर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर अपनी क्षमता बता दी थी। जिससे रायगढ़ पुलिस और जिला पुलिस अधीक्षक महोदय का पूरे जिले भर में स्थानीयों ने बहुत प्रशंसा की थी।
रायगढ़ एसपी के मार्गदर्शन में कोतरा रोड थाना प्रभारी रूपक शर्मा, युवराज तिवारी, नरेंद्र यादव, मनोज कुमार जोल्हे ने मिलकर आरोपी को पकड़ा था।इस बात से भगवानपुर पतरापाली निवासियों ने ₹31000 का चेक देकर उन्हें 26 जनवरी को पुरस्कृत करना चाहते हैं और साथ ही साथ रायगढ़ पुलिस अधीक्षक महोदय को पुलिस विभाग के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिए जाने की प्रार्थना की है।
कोतरा रोड थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने पूर्व में भी अपनी काबिलियत साबित कर दी थी ग्राम धनागर में बच्ची से बलात्कार करने वाले आरोपी को 3 माह के अंदर सजा दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी। पूर्व में कोतरा रोड थाना प्रभारी रूपक शर्मा को cop of the month रायगढ़ एसपी के द्वारा दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button