Chhattisgarh samachar: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस में एबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग गिरफ्तार, 940 करोड़ की संपत्ति अटैच
Chhattisgarh samachar छत्तीसगढ़ में ED ने महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग को अरेस्ट किया है। उनकी 940.77 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की हैं, जिनमें दिल्ली, गोवा और नैनीताल की 12 अचल संपत्ति शामिल हैं।
दिल्ली से अरेस्ट किए गए विकास गर्ग
ED ने एबिक्स के चेयरमैन और कारोबारी विकास गर्ग को दिल्ली से उनके आवास से हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेकर उन्हें आगे की पूछताछ के लिए रायपुर ले जाया गया। बुधवार को उन्हें रायपुर की स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
940.77 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच
विकास गर्ग की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब कुछ ही दिन पहले ED ने उनके, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़ी कंपनियों की कुल 940.77 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की थी।
3 कंपनियों के प्रमोटर हैं विकास गर्ग
विकास गर्ग 3 लिस्टेड कंपनियों विकास इकोटेक लिमिटेड, विकास लाइफकेयर लिमिटेड और एराया लाइफस्पेसेज लिमिटेड के प्रमोटर हैं।
पहले भी ED के रडार पर आ चुके हैं विकास गर्ग
नवंबर 2025 में भी ED ने उनसे करीब 7 घंटे तक पूछताछ की थी। मामला लगभग 190 करोड़ रुपये की कथित कस्टम ड्यूटी धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा था। ED ने बताया कि उस मामले में सुपारी और अन्य सामानों का अवैध आयात किया था। आरोप था कि फर्जी निर्यात दस्तावेजों का इस्तेमाल करके इन वस्तुओं को घरेलू बाजार में बेचा गया और ड्यूटी फ्री आयात का गलत फायदा उठाया गया था। इस केस में CBI की FIR के आधार पर ED ने जांच शुरू की थी।
ये खबर भी पढ़ें: Railway Recruitment Board: रेलवे में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
12 नवंबर 2025 को ED ने की थी छापेमारी
Chhattisgarh samacharED ने विकास गर्ग और उनके सहयोगियों से जुड़े कई ठिकानों पर12 नवंबर 2025 को छापेमारी की थी। ED ने उनके कई कर्मचारियों से पूछताछ की थी।



