*✍️युवतियों से अश्लील वीडियो बनवाती थी ये मॉडल.......राज कुंद्रा से कनेक्शन....इंटरनेट पर जारी किया जाता था वीडियो....* – RGH NEWS
देश

*✍️युवतियों से अश्लील वीडियो बनवाती थी ये मॉडल…….राज कुंद्रा से कनेक्शन….इंटरनेट पर जारी किया जाता था वीडियो….*

कोलकाता ।  पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अश्लील वीडियो बनाने और उसे प्रसारित करने में कथित संलिप्तता के आरोप में एक मॉडल और एक फोटोग्राफर को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। दरअसल, कुछ दिन पहले दो महिलाओं ने एक शिकायत में कहा था कि उन्हें एक अश्लील फिल्म की शूटिंग करने के लिए मजबूर किया गया था।अधिकारी ने बताया कि बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय ने साइबर सेल की मदद से दोनों आरोपियों का पता लगाया और बृहस्पतिवार शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों आरोपी अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाली वेबसाइटों का संचालन करने वाले एक अंतर-राज्यीय गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं। बंगाल में इस गिरोह में और लोग शामिल हो सकते हैं। मामले की जांच अभी शुरुआती चरण में ही है।’आरोप लगाने वाली दोनों महिलाओं की शिकायत के आधार पर इस सप्ताह के शुरुआत में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। महिलाओं ने शिकायत में कहा था कि उन्हें एक अश्लील फिल्म की शूटिंग करने के लिए मजबूर किया गया था। इस वीडियो को बाद में इंटरनेट पर जारी कर दिया गया था। पीड़ित महिलाओं के मुताबिक इस मामले के तार कारोबारी राज कुंद्रा से भी जुड़े हो सकते हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button