*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आज आएगा,दोपहर 2 बजे नतीजे जारी किए जाएंगे, इस साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट...!!* – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आज आएगा,दोपहर 2 बजे नतीजे जारी किए जाएंगे, इस साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट…!!*

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) आज दोपहर 2 बजे 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह रिजल्ट जारी करने के लिए 31 जुलाई तक की डेडलाइन दी थी। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ऐसे तैयार किया गया रिजल्ट
बोर्ड के तय दिए गए क्राइटेरिया के मुताबिक इस साल 12वीं का रिजल्ट 30:30:40 के फॉर्मूले पर तय किया गया है। मार्किंग स्कीम के मुताबिक 10वीं और 11वीं के 5 में से जिन 3 सब्जेक्ट में स्टूडेंट्स ने सबसे ज्यादा स्कोर किया होगा, उन्हीं को रिजल्ट तैयार करने के लिए चुना जाएगा। वहीं, 12वीं के यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल एग्जाम में मिले अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा।

क्या है 30:30:40 फॉर्मूला?
CBSE के बनाए पैनल ने 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन के लिए 30:30:40 का फॉर्मूला तय किया है। इसके तहत 10वीं- 11वीं के फाइनल रिजल्ट को 30% वेटेज दिया जाएगा और 12वीं के प्री- बोर्ड एग्जाम को 40% वेटेज दिया जाएगा। CBSE ने 4 जून को 12वीं के स्टूडेंट्स की मार्किंग स्कीम तय करने के लिए एक 13 सदस्यीय कमेटी बनाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button